कल मुख्यमंत्री बनेंगी सृष्टि गोस्वामी, विधानसभा में 12 बजे से होगी विभागीय समीक्षा बैठक
-बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधनसभा भवन देहरादून में आयोजित किया जाएगा बाल विधानसभा कार्यक्रम
देहरादून (Dehradun)। बालिका दिवस (24 जनवरी) पर कल शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा भवन में बाल विधानसभा कार्यक्रम (bal vidhansabha program) आयोजित किया जाएगा। इसमें हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी (srishti Goswami) एक दिन की मुख्यमंत्री बनेगी। बाल मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी। बाल विधानसभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) भी शिरकत करेंगे।
विधानसभा भवन देहरादून के कक्ष संख्या-120 में विभागीय अधिकारियों के साथ बाल मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 से तीन बजे तक चलेगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बाल मुख्यमंत्री प्रदेश में हो रहे कई विकास कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट देखेंगी।
