Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड में शुक्रवार को मिले 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज

देहरादून में सबसे ज्यादा 54 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, बागेश्वर, चमोली और टिहरी गढ़वाल में सबसे कम 1-1 मरीज मिले। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 95464

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से फिलहाल राहत ही है। आज शुक्रवार को 110 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 03 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 95464 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 54 नए मरीज मिले। बागेश्वर, चमोली और टिहरी में सबसे कम मात्र 01-01 नया मरीज मिला। जबकि, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में आज कोई नया मरीज नहीं मिला। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1795 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1629 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 13426 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 54, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 01, चमोली में 01, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 29, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 03, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 04 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *