मन की बात… प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय पर सुधारा: गोयल
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र की समर्पित जीवन केवल भाजपा कार्यकर्ता के लिए ही नहीं प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायक

देहरादून (dehradun)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मन की बात कार्यक्रम (man ki basti program) भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद मीनाक्षी मौर्य के गांधी ग्राम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुनी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल (BJP state spokesperson Vinay Goyal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन राष्ट्र की समर्पित है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता मोदी करते हैं। मोदी का जीवन न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने न सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को निखारा है, वरन विकास के नए आयामों को छूकर भारतीय परिवारों के रहन-सहन के स्तर को भी ऊंचा किया है।
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद गोयल ने कहा कि विश्व का प्रथम व्यक्ति हो या किसी ग्राम का अंतिम व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न संचार माध्यमों से व व्यक्तिगत रूप से सभी से संपर्क रखते हैं।
महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल (mahanagar media incharge Rajeev uniyal) ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से महानगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई थी। संपूर्ण महानगर में कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात सुनी।
सांसद व विधायकों ने भी सुनी मोदी के मन की बात
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक हरबंस कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन अजीत चौधरी ने अपने-अपने आवास पर, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने फरीदाबाद में, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने कारगी चौक स्थित पार्षद कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम सुना।
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
पार्षद सतीश कश्यप ने वार्ड 78 शक्ति केंद्र प्रमुख नाथीराम दीवान के आवास पर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने दिल्ली यात्रा करते हुए अपने वाहन में, महानगर महिला मोर्चा ने अंबेडकर मंडल में, महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड पर, अल्पसंख्यक मोर्चा ने अध्यक्ष जावेद आलम के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के 2021 के प्रथम ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। मन की बात को सुनने वालों में प्रमुख कार्यकर्ताओं में अनंत सागर, बचन सिंह चौहान, राजपाल पयाल, शशि जोशी, नवीन नौटियाल, महेश डोभाल, भुवनेश कुकरेती, शुभम तिवारी, लच्छू गुप्ता, भानु पंचोली, ओम प्रकाश, देव लाल, रोहित मौर्य, आशीष बलूनी, भीमसेन मौर्य, इसराइल मलिक, कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंघल, राजाराम, मनीष भट्ट, गौरव बूढ़ाकोटी, देवीदयाल रावत, कमली भट्ट, पूनम शर्मा, सर्वेश्वरी थपलियाल, इंदु पुंडीर, वैजयंती माला, शांति उनियाल, रजनी तड़ियाल आदि शामिल रहे।
