Fri. Jun 5th, 2026

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (ex dgp uttrakhand) अनिल कुमार रतूड़ी (Anil Kumar Raturi)को सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। रतूड़ी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त नियुक्ति किया गया है। रतूड़ी का कार्यकाल उनके शपथ लेने के दिन से शुरू होगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने रतूड़ी की नियुक्ति के आदेश किए जारी हैं।
रतूड़ी की नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए होगी। आयुक्त का वेतन, भत्ते, सेवा के अन्य नियम व शर्तें उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुसार होंगी। गौरतलब है कि रतूड़ी पिछले साल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *