Fri. Jul 24th, 2026

हैरिटेज स्कूल (कैंपस) की दीया ने जीती ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप

-ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की ओर से दिल्ली में आयोजित अंडर-14 एकल टेनिस प्रतियोगिता

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हैरिटेज स्कूल (नार्थ कैंपस) की विद्यार्थी दिया चौधरी (Diya Choudhary) ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (all India tennis association) की अंडर-14 ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप जीतकर स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन किया ।
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की ओर से दिल्ली में अंडर-14 एकल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में हरियाणा, हैदराबाद, चंडीगढ़ व दिल्ली आदि राज्यों के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 12 वर्षीय दिया चौधरी ने अंडर-14 प्रतियोगिता में दिल्ली की नफीसा जफर को आसानी से 7-5 ,6-2 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
दीया की शानदार उपलब्धि पर उसके कोच सरदार प्रीतम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि दीया खेल के प्रति समर्पित है और उसका भविष्य उज्जवल है। दीया चौधरी की उपलब्धि पर चेयरमैन अवधेश चौधरी, डायरेक्टर सिद्धार्थ चौधरी, विक्रांत चौधरी, सेवा सिंह मठारू व स्कूल स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *