Fri. Jun 5th, 2026

‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम राजीव कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

-राजीव कपूर ने 1985 में की थी अपने फिल्मी करियर की शुरूआत। बाद में निर्देशन में भी आजमाया हाथ

शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। फ़िल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से देशभर में छा जाने वाले शोमैन राज कपूर (raj kapoor) के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv kapoor) का आज निधन हो गया है। 58 वर्ष के राजीव कपूर को सुबह दिल का दौरा (heart ataick) पड़ा। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजीव के बड़े भाई और एक्टर रणधीर कपूर ने एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डाक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।

निर्देशन में आजमाया हाथ

राजीव कपूर ने वर्ष 1985 में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म तो सुपरहिट रही। लेकिन, इस फिल्म के बाद राजीव को बतौर हीरो सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद वह बहुत ही कम फिल्मों में दिखे। उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखा और फिल्म ‘प्रेमग्रंथ’ का निर्माण किया था, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड में थे।

कपूर पर पर टूटा दुखों का पहाड़

राजीव कपूर के निधन से कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक साल के अंदर ही कपूर परिवार में ये दूसरी मौत है। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *