रिवाइविंग हिमालय समूह ने लाडपुर जंगल में चलाया सफाई अभियान
देहरादून। रिवाइविंग हिमालय समूह देहरादून ने लाडपुर जंगल और 6 नंबर पुलिया में सफाई अभियान चलाया।समूह के 8 कार्यकर्ताओं ने मिलकर जंगल की सफाई की। साथ ही वहाँ मौजूद लोगों को भविष्य में स्वछता बनाये रखने के लिए जागरूक किया।

समूह के संस्थापक दून विश्वविद्यालय के छात्र अक्षित बड़ोनी ने कहा कि लाडपुर स्थित जंगल मे पार्टी और पिकनिक मनाने वालों ने प्रकृति को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। हर तरफ़ प्लास्टिक और काँच की बोतलें, चिप्स-चॉकलेट, टॉफी के खाली पड़े रैपर ही नज़र आये। उन्होंने कहा कि
यदि घूमने आया हर व्यक्ति अपना कूड़ा अपने साथ ले जाए या नजदीकी कूड़ेदान में डाले, तो पर्यावरण स्वतः ही स्वच्छ बना रहेगा।
रिवाइविंग हिमालय समूह पूर्व मे दून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में भी स्वच्छता अभियान चलाता रहा है। यदि भविष्य में सरकार व नगर निगम से समूह को सहायता मिले तो प्रदेश भर के अन्य स्थानों में भी अभियान चलाया जायेगा।
