Sun. Apr 19th, 2026

शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के सीबीएसई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत की

जनपद चमोली (विकासखंड गैरसैंण) के राजकीय इंटर कालेज रोहिड़ा में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का सोमवार को हुआ विधिवत शुभारंभ। शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं से की बात। खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों की ली बैठक

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में शुरू होने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों (atal model schools) के सीबीएसई बोर्ड से रजिस्ट्रेशन (cbsc board) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया (online registration) की शुरूआत हो गई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे (education minister Arvind Pandey) ने सोमवार को जनपद चमोली (district chamoli) (विकासखंड गैरसैंण) के राजकीय इंटर कालेज रोहिड़ा (government inter college rohida) में ऑनलाइन प्रक्रिया की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं (students) से बातचीत भी की।


रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन शुरूआत करने के बाद शिक्षा मंत्री ने चमोली जनपद के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों व खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। पांडे ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य में खुलने जा रहे अटल उत्कृष्ट विद्यालय, देवभूमि उत्तराखंड में शिक्षा के उच्च मापदंड स्थापित करेंगे। निश्चित ही यह विद्यालय भविष्य में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उत्तराखंड सरकार राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करते हुए ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ के संकल्प को पूरा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *