Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के आज मिले 27 नए मरीज मिले, कोई मौत नहीं

-हरिद्वार में सबसे ज्यादा 16 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, 8 जनपदों में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला।

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमित 27 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

हरिद्वार में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 16 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 447 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1692 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 7450 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज

चमोली, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 06, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 01, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 03 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *