Wed. Jun 3rd, 2026

अनूठी पहल… समाज के लिए संजीवनी हैं संजीव कुमार तिवारी!

जगदीश ग्रामीण ‘दर्द-ए-दिल’
——————————————–

-व्यवसाई संजीव कुमार ने देह दान कर दी है। इससे पहले वह नेत्रदान का भी संकल्प कर चुके हैं। संजीव ने 15 बार स्वैच्छिक रक्तदान भी किया है।

सारंगधरवाला भोगपुर निवासी संजीव कुमार तिवारी ने देह दान का संकल्प लिया है। उन्होंने Himalayan Institute of Medical Sciences Swami Ramnagar Jolly Grant Dehradun जाकर देह दान का संकल्प पत्र भरा।

अपने पिता स्व. सतीश तिवारी जी के सामाजिक कार्यों का अनुसरण करते हुए संजीव कुमार तिवारी गत सप्ताह अपनी माता श्रीमती शांति देवी जी के साथ नेत्रदान का पुनीत संकल्प पहले ही ले चुके हैं। अब उन्होंने देह दान का भी संकल्प लिया है।

व्यवसाई संजीव 15 बार कर चुके हैं रक्तदान

50 वर्षीय संजीव कुमार तिवारी ने समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है। वह स्वैच्छिक रक्तदाता भी हैं। अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। सामाजिक कार्यों में सतत बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी भी निभाते रहते हैं। संजीव कुमार तिवारी दिल्ली में अपना व्यवसाय करते हैं। रक्तदान, नेत्रदान, देहदान की अलख जगाने में सतत कार्यरत हैं।

संजीव के संकल्प की प्रशंसा

व्यापार मंडल रानीपोखरी के अध्यक्ष और नेत्रदान, रक्तदान, देहदान के ब्रांड एंबेसडर अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, रामनगर डांडा थानों निवासी अशोक तिवाड़ी, जगदीश ग्रामीण ने संजीव कुमार तिवारी के देह दान संकल्प की प्रशंसा की है। साथ ही समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *