Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 109 नए पॉजिटिव मरीज, 2 की मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 57 नए मरीज चिन्हित हुए। 6 जनपदों में आज कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमित 109 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 99990 हो गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित दो मरीजों की आज मौत हुई है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 57 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1724 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1711 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 4706 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपद में नहीं मिला कोई मरीज

चम्पावत, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंहनगर

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 57, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 40, नैनीताल में 06, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00,और उत्तरकाशी में 03 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *