Sun. Apr 19th, 2026

भारतीय गोर्खा परिसंघ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, लोक गीत व नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

-गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशाॕ सभागार में आयोजित किया गया स्थापना दिवस समारोह

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। भारतीय गोर्खा परिसंघ उत्तराखंड ने अपना 21वाँ स्थापना दिवस मंगलवार (आज) को धूमधाम से मनाया। गुँरास सांस्‍कृतिक कला केंद्र के कलाकारों के लोकनृत्यों व कौसेली सांगितिक ग्रूप के कलाकारो के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।

गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशाॕ सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पीएस गुरूंग (YSM), अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री ले० टीडी भूटिया, गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा व कर्नल डीएस खड़का ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारतीय गोरखा परिसंघ के अध्‍यक्ष कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ व खादा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गोर्खा परिसंघ राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र गैर राजनितिक संस्था है, जो उत्तराखंड सहित भारत के 24 राज्यों में सक्रिय रूप में कार्यरत है। परिसंघ का नेपाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं सूची में सम्मिलित कराने व मान्यता दिलाने में अहम योगदान रहा है। इसके अतिरिक्त साहित्य , कला, लोक सांस्‍कृतिक चेतना के प्रति भी कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार से अनुरोध करते हैं कि भारतीय गोर्खा नागरिक को अल्पसंख्यक भाषी ( Linguistic Minority) का दर्जा दिया जाये। साथ ही उत्तराखंड की अन्य भाषाओं के समान प्राथमिक शिक्षा में नेपाली भाषा को भी मातृभाषा के रूप में पढ़ाई में सम्मिलित किया जाये।

कोविड के नियमों का किया गया पालन

समारोह में शासन-प्रशासन की ओर से तय कोविड ने नियमों का पालन किया गया। सबने मास्क पहनकर, सोशल डिस्टेंससिंग का पालन किया।

इनको किया गया सम्मानित

-भारतीय गोर्खा युवा परिसंघ, परिसंघ परिवर्तन (Youth Harmony Balbir Foundation) को प्रशस्ति पत्र

– खेल जगत के क्षेत्र में हवलदार पवन गुरूंग (बाक्सिंग)

– फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रकाश गुरूंग (गुरूंग ने साधारण परिवार में जन्म लेकर योग्यता व परिश्रम के बल पर सफलता के शिखर तक पहुंचने में कामयाबी पाई)

‘नक्कली माइचांग’ गीत एलबम किया गया लॉन्च

आले प्रोडक्शन के दूसरे गीत एलबम ‘नक्कली माइचांग’ भी समारोह में लॉन्च किया गया। इस गीत को स्वर कोकिला मनीषा आले व अभिषेक गुरूंग ने आवाज दी है।

इनकी रही मौजूदगी

समारोह में कर्नल भूपेंद्र खत्री, कर्नल बीएस क्षेत्री, कर्नल अर्जुन सिंह, गोपाल क्षेत्री, कर्नल माया चौधरी, उपासना थापा, संध्या राई, प्रभा शाह, शमा गुरूंग, दीपा शाही, पूजा खड़का, श्रीजना राई, रमन थापा , डीएस भंडारी, शेरजंग राना, गोविंद पंथी, ओपी गुरूंग, आशीष ठाकुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *