शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गरीब बच्चों दाखिले की तिथि बढ़ाई, शिक्षा महानिदेशक को दिए निर्देश
-आरटीई के तहत अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में होना है एडमिशन
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में गरीब छात्रों के एडमिशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 20 अप्रैल तक स्कूल एडमिशन करेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा महानिदेशक को इसके निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में एडमिशन दिया जाता है। इन छात्र-छात्राओं की फीस सरकार की ओर से दी जाती है। साथ ही ड्रेस व किताबों का रुपया सरकार सीधे बच्चों के बैंक अकाउंट में भेजती है। आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया अब ऑनलाइन की जा रही है। मार्च में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। वर्तमान में अब 20 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।
