Fri. Sep 4th, 2026

कोरोना का बढ़ता प्रकोप, देहरादून के विकासनगर में बना नया कंटेनमेंट जोन

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। कोरोना का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है, जिस कारण संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विकासनगर क्षेत्र के तहत ग्राम शंकरपुर हुकूमतपुर (दून इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस) में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फस्वरूप उक्त क्षेत्र को कंटनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में मकान नंबर-144 नेहरु कॉलोनी व नगर निगम ऋषिकेश के ग्राम गुमानीवाला लेन नंबर-8 में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर कंटेंटमेंट जोन घोषित किए गए थे। उक्त दोनों क्षेत्रों की 14 दिन तक नियमित एक्टिव सर्विलांस किया गया, किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति के बाद उपरोक्त दोनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *