Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में सरकारी व निजी स्कूल बंद, 30 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

शब्द रथ न्यूज ब्यूरो। उत्तराखंड के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अवकाश का फैसला कोविड के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया है। सुबह ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के निर्देश दिए थे, इसके बाद सचिव ने आदेश जारी कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *