Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड मूल के एक्टर की कोरोना से मौत, फेसबुक पर डाली मार्मिक पोस्ट

उत्तराखंडी मूल के प्रसिद्ध यू ट्यूबर, नेटफ्लिक्स फिल्म ‘अनफ्रीडम’, ‘पाकिस्तान चले जाओ’ जैसी वेब सीरीज व फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर चुके राहुल वोहरा का कोरोना संक्रमण के चलते महज 35 साल की आयु में निधन हो गया है। राहुल दिल्ली के राजीय गांधी अस्पताल में भर्ती थे।

मार्मिक बात यह है ​कि मरने से पहले राहुल ने फेसबुक में बकायदा पोस्ट लिखकर सभी को अलविदा कहा। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पोस्ट टैग की थी।

शनिवार रात 12.38 बजे डाली गई पोस्ट में राहुल ने लिखा था कि मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता। जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।
राहुल ने अस्पताल का नाम, बेड संख्या व छठे माले का जिक्र पोस्ट में किया था यानी जिस वार्ड में और जिस बेड में वह थे। सारी जानकारी साझा की गई थी।
इस तरह की मार्मिक पोस्ट डालने के कुछ ही घंटों बाद राहुल की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *