Sun. Apr 19th, 2026

मैक्स अस्पताल में चोरी होते हैं मरीजों के मोबाइल व दवाइयां, अस्पताल की नर्स बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

 

-18 मई को अमनदीप गिल पुत्र स्व अवतार सिंह गिल निवासी 156-फेज-2 बसन्त विहार ने थाना राजपुर में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि गत 21 अप्रैल को मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था। 8 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थी। अस्पताल में पिता का मोबाइल फोन सैमसंग चोरी हो गया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मैक्स अस्पताल देहरादून में मरीजों के महंगे मोबाइल और दवाइयां चोरी होती है। लेकिन, जानकारी के बावजूद अस्पताल प्रबंधन चोरी के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं करता। इतना ही नई अस्पताल प्रशासन पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं देता। एक तिमारदार ने पुलिस में तहरीर दी तो अस्पताल में हो रही चोरी की घटना उजागर हुई। मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस ने अस्पताल की एक नर्स और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

राजपुर पुलिस ने बताया 18 मई को अमनदीप गिल पुत्र स्व अवतार सिंह गिल निवासी 156-फेज-2 बसन्त विहार ने थाना राजपुर में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि गत 21 अप्रैल को मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था। 8 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थी। अस्पताल में पिता का मोबाइल फोन सैमसंग चोरी हो गया। मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में मैक्स अस्पताल प्रबन्धन को अवगत कराया गया। लेकिन, अस्पताल ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अस्पताल से रेमीडिसीवर इंजेक्शन भी हुए चोरी

प्रकरण की जाँच के दौरान पुलिस को कई और मरीजों के साथ भी चोरी की घटना के होने की जानकारी मिली। स्व अवतार सिंह गिल की तीमारदारी में लगी महिला नर्सो ने पूछताछ करने पर बताया कि अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटनायें अक्सर होती है। यही नहीं अस्पताल से कोविड महामारी के दौरान जीवन रक्षक दवायें व रेमीडिसीवर इंजेक्शन भी चोरी कर बाहर भेजने की घटना का उल्लेख भी नर्सिंग स्टाफ ने किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन स्व अवतार सिंह गिल के फोन व जीवन रक्षक दवाओं रेमीडिसीवर आदि के चोरी होने की जानकारी के बावजूद न तो खुद कार्रवाई की न ही पुलिस को जानकारी दी। इससे उजागर होता है कि अस्पताल प्रबन्धन या तो खुद वारदातों में शामिल था या वह आरोपियों को शह दे रहा था।

इस तरह मिला गिल का मोबाइल

तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मोबाइल की आईएमईआई कराई तो उजागर हुआ कि उक्त मोबाइल में दो सिम चलाए जा रहे हैं। एक नम्बर की आईडी राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी 258 नजीबाबाद बिजनौर, उप्र और दूसरे मोबाइल नम्बर की आईडी सलमान अहमद पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर उप्र के नाम पर है। उक्त मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करने पर एक मोबाइल नम्बर वर्तमान में बन्द पाया गया। जबकि, दूसरे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर फोन उठाने वाले ने अपना नाम सलमान अहमद पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर उप्र बताया। पुलिस ने सलमान राजपुर रोड सांई मन्दिर के पास मिलने के लिए बुलाया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्व गिल का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आईईएमआई का मिलान करने के बाद सलमान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसे उसकी गर्लफ्रैण्ड रुकइया ने अस्पताल से चोरी कर मोबाइल दिया। सलमान की निशानदेही पर रुकइया को मैक्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रुकइया ने अस्पताल से जीवनरक्षक दवाइयों व इंजेक्शन चोरी करने की बात भी उजागर हुई। दवा चोरी के सम्बन्ध में पुलिस अस्पताल प्रबन्धन से भी पूछताछ कर रही है।

अभियुक्त

– रूकइया (21) पुत्री मोबिन निवासी संस्कृति लोक काँलोनी, ब्राहमणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून। (स्टाँफ नर्स मैक्स अस्पताल)
– सलमान अहमद (27 वर्ष) पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर उप्र हाल पता- चुक्खुवाला मोहल्ला थाना कोतवाली नगर, देहरादून। (रूकइया का मित्र)

बरामद माल

वादी के मृतक पिता स्व0 अवतार सिंह गिल का चोरी हुआ सैमसंग मोबाइल स्मार्ट फोन (कीमत लगभग 20,000 रुपये)

पुलिस टीम में यह थे शामिल

– जूही मनराल सीओ डालनवाला, देहरादून
– राकेश शाह, थानध्यक्ष राजपुर, देहरादून
– उप निरीक्षक योगेश चन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी जाखन, थाना राजपुर
– उप निरीक्षक नवीन जोशी
– उप निरीक्षक विनयता चैहान
– कांस्टेबल आरती व शशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *