उत्तराखंड में आज मिले 2756 नए कोरोना पॉजिटिव, 81 लोगों की मौत, 6674 हुए ठीक
-देहरादून में सबसे ज्यादा 524 नए मरीज चिन्हित हुए
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 2756 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 318346 हो गया है। राज्य में आज 81 संक्रमित की मौत भी हुई है। जबकि, 6674 संक्रमित मरीज़ ठीक भी हुए हैं।
देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 524 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 45568 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 6020 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 13891 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 524, अल्मोड़ा 234, बागेश्वर 70, चमोली में 226, चम्पावत में 74, हरिद्वार में 200, नैनीताल में 209, पौड़ी गढ़वाल में 109, पिथौरागढ़ में 124, रुद्रप्रयाग में 161, टिहरी गढ़वाल में 264, ऊधमसिंहनगर 452 और उत्तरकाशी में 109 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
