आईडीपीएल ऋषिकेश प्लांट से शुरू हुआ आक्सीजन का उत्पादन
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आईडीपीएल स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है। यह प्लांट वर्षो से बंद पड़ा था। कोरोना महामारी के कारण आक्सीजन की जरूरत को देखते हुए शुरू कर दिया गया है। सेना के इंजीनियरों के अथक प्रयास से प्लांट शुरू हो पाया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सेना के इंजीनियरों की टीम ने दिन-रात मेहनत कर वर्षों से बंद ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया है। आईडीपीएल प्रशासन ने प्लांट शुरू करने से हाथ खड़े कर दिए थे। सेना के इंजीनियरों ने अपने जज्बे व दृढ़ संकल्प से इस मुश्किल काम को संभव किया है। अग्रवाल ने आईडीपीएल कर्मचारियों के सहयोग की भी सराहना की है।
