Sun. Jun 7th, 2026

उत्तराखंड में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय खुले, शिक्षक आए छात्र नहीं

-कोरोना प्रोटोकाल के तहत फिलहाल संस्थानों में शिक्षक व स्टाफ को आने की ही अनुमति है। इसलिए छात्र छात्राएं कालेज नहीं आए।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज (सोमवार) सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय खुल गए हैं। कोरोना प्रोटोकाल के तहत फिलहाल संस्थानों में शिक्षक व स्टाफ को आने की ही अनुमति है। स्मार्ट क्लासरूम वाले कालेजों के शिक्षक छात्रों से आनलाइन जुड़ेंगे। अन्य शिक्षक उपलब्ध सुविधा के अनुसार आनलाइन विषयवार पढ़ाई कराएंगे।

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी ने बताया कि फिलहाल आनलाइन पढ़ाई पर फोकस किया जाएगा। जिन सेमेस्टर की परीक्षाएं लंबित हैं, उनकी तैयारी भी करवाई जाएगी। डीबीएस पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ वीसी पांडे ने बताया कि अभी छात्र-छात्राएं कालेज नहीं आएंगे। शिक्षक व कर्मचारी ही कालेज आयेंगे। फिलहाल शिक्षक आनलाइन पढ़ाई कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *