एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक यूएन कोठारी हुए सेवानिवृत्त
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क) यूएन कोठारी आज सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में कोठारी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर एनएचपीसी के स्टेट हेड ने कहा कि कोठारी का सेवाकाल उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने हमेशा संस्थान की उन्नति के लिए कार्य किया।

कोठरी का जन्म धुरा धूंगा मल्ला सल्ट अल्मोड़ा में पंडित रेवाधर कोठारी के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा सल्ट हुई। स्नातक व परास्नातक के लिए हल्द्वानी आ गए। उन्होंने जन संपर्क एवं पत्रकारिता में परस्नातक की शिक्षा ली। पढ़ाई के साथ पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। दैनिक जागरण, उत्तर उजाला आदि समाचार पत्रों में उन्होंने सेवाएं दी। बाद में उनका चयन एनएचपीसी में हुआ।

पठन पाठन, गीत गायन, कविता का शौक कोठारी को बाल्यकाल से रहा। वह अपनी सेवा के दौरान गरीब व जरूरतमंदों की भी सहायता करते रहे। अपने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सदैव जागरूक रहें। बिना मां/बाप के बच्चों की शादी करवाना के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा दिलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए कोठारी सदैव प्रेरित करते हैं।
