Thu. May 29th, 2025

इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मलेन में देहरादून के युवा कवि विनय अन्थवाल करेंगे काव्य पाठ

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। विश्व के सबसे लम्बे वर्चुअल कवि सम्मलेन में देहरादून के युवा कवि विनय अन्थवाल भी काव्य पाठ करेंगे। 150 घण्टे से ज्यादा लगातार चलने वाला ये ऑनलाइन कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। कवि सम्मलेन में देश-विदेश के जाने माने कवि काव्य पाठ करने के लिए शामिल हो रहे हैं।

बुलंदी जज़्बात ए कलम साहित्यिक संस्था (रुद्रपुर उत्तराखण्ड से संचालित) यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके संस्थापक बादल बाजपुरी हैं। कवि सम्मेलन 11जुलाई से 16 जुलाई तक लगातार ज़ूम के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *