Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ ली शपथ

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज (रविवार) शपथ ले ली। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान समर्थक नारेबाजी करते रहे। शपथ ग्रहण पांच बजे होना था। उसने थोड़ा देरी हुई। 5.13 बजे मुख्यमंत्री ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम का  संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी का मंत्रिमंडल

सतपाल महाराज

हरक सिंह रावत

बंशीधर भगत

यशपाल आर्य

बिशन सिंह चुफाल

सुबोध उनियाल

अरविंद पाण्डेय

गणेश जोशी

धन सिंह रावत

रेखा आर्य

यतिश्वरा नंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *