Wed. May 28th, 2025

कवि तारा पाठक की राजनीति पर एक कविता … वादा करते हैं आज ही.. दो हजार बाइस में भी चुनेंगे मुख्यमंत्री धामी

तारा पाठक
हल्द्वानी, उत्तराखंड
———————————

बस इतनी सी मांग
———————————–

कै दिन के तुम जोगिया
कै दिन के तोरे जट्ट।
तुम भी चमकोगे चार दिन
फिर अंधियारा पट्ट्।

कितने आए और गए
कितने ठाड़े राह।
उत्तराखंड के भाग में
रातें बस काली-स्याह।

जनता रोए जार-जार
मांगे चैन सुकून।
चार दिन के राज में
ला दो भू-कानून।

इतनी सी है मांग हमारी
भर दो हामी।
वादा करते हैं आज ही
दो हजार बाइस में भी
चुनेंगे मुख्यमंत्री धामी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *