Fri. Dec 19th, 2025

हरेला पर दुर्गा मल्ल नगर मण्डल ने चलाया पौधरोपण अभियान

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला पर दुर्गा मल्ल नगर मण्डल की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या मे पौधे लगाने में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने व आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन के लिए हमें प्रकृति को हरा-भरा रखना आवश्यक है। हम सभी को पौधरोपण के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

अब्दुल कलाम वाटिका, ब्लूमिंग बर्डस, कैंट कन्या पाठशाला एवं कैंट बोर्ड परिसर में आँवला, नीम, जामुन, अमरूद, औषधीय वनस्पति व फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उनके फलने फूलने तक देखभाल का संकल्प भी लिया गया। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन व तेजस्वनी ट्रस्ट की ट्रस्टी प्रिया गुलाटी ने भी पौधे लगाये।

इस अवसर पर मंडल अध्‍यक्ष राजीव गुरूंग, संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, प्रभा शाह, निर्मला थापा, राजेंद्र कौर सोंधी, रेखा थापा, दुर्गा कश्यप, ममता खत्री, मनोज क्षेत्री, अंकिता प्रधान, विमला भट्ट, कल्पना, सारिका खत्री, बसंत उपाध्याय आदि ने भी पौधरोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *