Wed. Jun 3rd, 2026

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया उनकी रक्षा का संकल्प

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरादून (डीएवी पीजी कालेज इकाई) के कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के के उपलक्ष्य में एक दिन पहले शनिवार को कॉलेज में रोपित पौधों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। दयाल बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निरन्तर पौधरोपण करते रहते है, इस कार्यक्रम के तहत उन सभी वृक्ष व पौधों की रक्षा का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। इस अवसर पर दयाल बिष्ट, विपिन भट्ट, किरन कठायत, नवदीप राणा, प्रिंस भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *