Wed. Jun 3rd, 2026

कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस ने प्रदेशभर में रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रदेश मुख्यालय, जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध प्रदशर्न कर रहे है।

हरीश रावत ने कहा कि सरकार का विरोध विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। कांग्रेस जनता के हित को लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेगी। दून में एस्लेहाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *