Thu. Apr 23rd, 2026

उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा के चोटी के नेताओं में शुमार रहे व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। उनके निधन से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में शोक की लहर है। उत्तराखंड सरकार ने भी कल्याण सिंह के निधन पर राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

शासन ने आज राजकीय शोक के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गौरतलब है कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *