Thu. Apr 23rd, 2026

अमानवीय: कोई झाड़ियों में फेंक गया नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना फिर उजागर हुई है। कोई नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक गया। जानकारी पर पुलिस ने बच्ची को बरामद कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार किसी ने फोन कर थाना रायवाला पुलिस को सूचना दी कि नेपाली तिराहे के पास सड़क किनारे झाड़ियों में किसी बच्चा फेंका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो उसे झाड़ियों से नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने बच्ची को एस पीएस अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती करा दिया है। बच्ची को सड़क किनारे किसने फेंका इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *