Thu. Sep 3rd, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी स्वीकृति दे दी है। गौरतलब है कि मनोहर कांत ध्यानी देवस्थानम बोर्ड के संबंध में सभी संबंधित पक्षों से वार्ता कर रिपोर्ट देने के लिये गठित समिति के अध्यक्ष हैं। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपर सचिव धर्मस्व को समिति का सदस्य सचिव नामित किये जाने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *