गांधी जयंती पर मोहंड चलो, 11000 हजार पेड़ कटने के खिलाफ असहयोग आन्दोलन
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। मोहंड में 11 हजार पेड़ काटने के खिलाफ सिटीजन फॉर ग्रीन दून की ओर से गांधी जयंती पर विरोध किया जाएगा। संस्था ने आह्वान किया है कि 11,000 पेड़ों के कटने के खिलाफ असहयोग आन्दोलन करें। इतनी अधिक संख्या में पेड़ों की बलि चढ़ाने के बाद यात्रा समय में केवल 11 मिनट घंटेंगे जो कतई मंजूर नहीं होना चाहिए।
सिटीजन फॉर ग्रीन दून में कई संस्थाएं जुड़ी हैं, जो समय समय पर जनहित के मुद्दों पर काम करते हैं। गांधी जयंती पर संस्था की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि आइए हम प्रण लें कि किसी ऐसी पार्टी के वोट नहीं देंगे, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों में जुटी है। हरियाली नहीं तो वोट नहीं। इस शांत आन्दोलन से हम संदेश पहुंचाना चाहते हैं। इस दिन वन्यजीव सप्ताह का प्रारंभ भी है, जो हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाता है।
कहा गया है कि वन्यजीव सप्ताह का यह कैसा जश्न है जिसमें 11,000 पेड़ काटकर मोहंड जंगल के वन्यजीवों का प्राकृतिक वास नष्ट किया जा रहा है। संस्था से जुड़े समाजसेवी 2 अक्टूबर को 11 बजे मोहंड के लिए रवाना होंगे।
