Fri. Apr 24th, 2026

शिक्षा विभाग से राधिका झा की छुट्टी, कई आईएएस बदले

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड शासन ने शासन के 4 आईएएस अधिकारियों के पदभार में फेरबदल किया है। आईएएस राधिका झा की शिक्षा विभाग से छुट्टी कर दी गई है। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम को दी गई है। सचिव अरविंद कुमार ह्यांकी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

आईएएस राधिका झा को सचिव विद्यालय शिक्षा के साथ ही औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के पदभार से भी अवमुक्त कर दिया है। जबकि, आईएएस अमित सिंह नेगी से सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई गई है। नेगी को सचिव औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव (प्रभारी) तकनीकी शिक्षा के पद से हटा दिया गया है। वहीं, आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त करते हुए सचिव, विद्यालय शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *