Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड: पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार, पांच की मौत

-कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों  की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376) की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं, इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है।

वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पांच की मौत हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल-चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारितोष वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *