देहरादून में 15 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
-पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने खुद कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। देहरादून के प्रेमनगर में बुधवार शाम 15 साल की लड़की की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर-सात के पीछे लड़की की लाश मिली। लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं, आरोपी ने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है।
सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी के सरेंडर करने की सूचना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की 11वीं की छात्रा थी। जबकि, आरोपी 12वीं का छात्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।