Sat. Sep 5th, 2026

डंपर ने बाइक को मार दी टक्कर, दो युवकों की मौत

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। रांगड़वाला तिराहा पंडितवाड़ी के पास अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

शनिवार देर रात रांगड़वाला तिराहा पंडितवाड़ी के पास देहरादून से विकासनगर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने प्रेमनगर की ओर से आने वाली बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार संतोष प्रसाद (30) निवासी घनसाली और अभिषेक भट्ट निवासी उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।  लेकिन, दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना कैंट प्रभारी ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। जबकि, डंपर चालक संजय के दोनों पैर और सिर पर सामान्य चोट हैं। डंपर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा पेड़ भी गिर गया था। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *