Tue. Dec 23rd, 2025

देवस्थानम बोर्ड को लेकर केंद्र सरकार से बात कर रही उत्तराखंड सरकार

-श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंगलवार (आज) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। धामी ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से वार्ता की।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमत्री को देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर केंद्र सरकार से भी संवाद कर रही है। भाजपा सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित व पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक व विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित व पुजारी समाज के सम्मान और धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से वार्ता की। साथ ही उन्हें चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। जबकि, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *