Wed. Oct 28th, 2026

एक बार फिर से वापसी करने वाला है ’10 का दम’

मुम्बई। रिऐलिटी टीवी शो ’10 का दम’ एक बार फिर से वापसी करने वाला है। शो की वापसी के साथ एक और अच्छी खबर है कि इस शो को फिर से सलमान खान ही होस्ट करेंगे। चैनल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनस हेड दानिश खान ने बताया कि ’10 का दम’ जल्द वापसी कर रहा है।

जब पूछा गया कि क्या सलमान ही इसके होस्ट होंगे? इस पर दानिश का जवाब था कि और कौन हो सकता है? दानिश ने आगे कहा, ‘क्या आपको लगता है कि कोई और है जो यह शो कर सकता है? सलमान ही शो के तीसरे सीजन को भी होस्ट करेंगे।’

दानिश ने आगे कहा, ‘यह शो हमारा महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट है। इस बार हमने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से भी एक तरह का वर्ल्ड रेकॉर्ड सेट किया है क्योंकि इस शो को कुल 3 करोड़ लोगों ने मोबाइल में केबीसी देखा है। हमने पहली बार मोबाइल टीवी की शुरुआत की और सफल रहे। हमें भरोसा है कि ’10 का दम’ बहुत बड़ा शो होने वाला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *