Sun. Apr 19th, 2026

मधुसूदन शर्मा बने उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति देहरादून के अध्‍यक्ष

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath new)। उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति देहरादून का वार्षिक अधिवेशन और त्रैवार्षिक चुनाव शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मधुसूदन शर्मा को अध्यक्ष और श्याम राना को समिति का महामंत्री चुना गया।

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र मल्ल, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा व श्रीमती सरोज गुरूंग, सचिव अनिता घले, विनिता खत्री व शमशेर थापा, कोषाध्यक्ष नवीन पौडेल, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, सांस्‍कृतिक सचिव पुष्पा क्षेत्री, संगठन मंत्री लाल बहादुर थापा, प्रचार मंत्री अतुल क्षेत्री, लेखा परीक्षक गोपाल थापा चुने गए। मुख्य सलाहकार बालकृष्ण बराल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व अधिवेशन में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने कोरोना काल मे दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के महासचिव श्याम राना ने समिति के कार्यों-उपलब्‍धियों से अवगत कराया और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *