Sun. Apr 19th, 2026

ओज के कवि जसवीर सिंह ‘हलधर’ को मिलेगा त्रिवेणी साहित्य सम्मान

-आस्था साहित्य संस्थान अलवर राजस्थान की ओर से प्रतिष्ठित साहित्यकारों को त्रिवेणी साहित्य सम्मान से नवाजा जाता है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ओज के प्रतिष्ठित कवि जसवीर सिंह ‘हलधर’ को त्रिवेणी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 5 दिसंबर को अलवर राजस्थान में होने वाले समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आस्था साहित्य संस्थान अलवर राजस्थान की ओर से प्रतिष्ठित साहित्यकारों को त्रिवेणी साहित्य सम्मान से नवाजा जाता है। संस्थान के महामंत्री योगेश वशिष्ठ ने बताया कि इस वर्ष का त्रिवेणी साहित्य सम्मान देहरादून उत्तराखंड के कवि जसवीर सिंह हलधर को किया जा रहा है। 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री सूर्यदेव सिंह वारेठ होंगे।

वशिष्ठ ने बताया कि देश के 16 प्रतिष्ठित कवि/साहित्यकारों को त्रिवेणी साहित्य सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसमें गीतकार सोम ठाकुर और हरिओम पंवार जैसे काव्य सशक्त हस्ताक्षर भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *