गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रतिकुलपति प्रो आरसी भट्ट का भव्य स्वागत
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)।
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रतिकुलपति प्रो आरसी भट्ट के लिए आज भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

विश्वविद्यालय के श्रीनगर परिसर के प्रशासनिक भवन में कर्मचारियों ने प्रो. भट्ट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रो भट्ट प्रसिद्ध इतिहासकार, प्रबुद्ध शिक्षक व संघ के बेहद उच्च पदाधिकारी रहे है। प्रो भट्ट की इस पद पर नियुक्ति से यह पद गौरवान्वित हुआ है।
