Mon. Apr 20th, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज हुए नामांकन

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून की नई कार्यकारिणी (वर्ष 2022) के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए बुधवार को नामांकन हुआ। नामांकन में बड़ी संख्या में पत्रकारोंने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर जितेंद्र अंथवाल व भूपेन्द्र कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, महामंत्री पद पर ओपी बेंजवाल व अजय राणा, संयुक्त मंत्री (दो पद) दिनेश कुकरेती व संयुक्त मंत्री महिला आरक्षित पद पर नलिनी गोसाईं, कोषाध्यक्ष पर नवीन कुमार व पवन नेगी और सम्प्रेक्षक पद पर श्रीनिवास पंत व विनोद पोखरियाल का नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर प्रवीन बहुगुणा, मौ. असद खान, राजेश बड़थ्वाल, अमित ठाकुर, दया शंकर पाण्डेय, नवीन कुमार, राजकिशोर तिवारी, सुरेन्द्र सिंह डसीला, राम अनुज, महेश कुमार पाण्डेय, सोबन सिंह, ठाकुर नेगी और योगेश सेमवाल के नामांकन पत्र सही पाए गए। कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक-एक नामांकन रद्द हुआ है।

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने बताया कि नाम वापसी 24 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी। उसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक होगा। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेस क्लब का पहचान पत्र अनिवार्य होगा।। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला व लक्ष्मी बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *