Wed. Sep 9th, 2026

उत्तराखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 101 पदों पर भर्ती को निकाले आवेदन

आठ सितंबर को आयोग ने विज्ञप्ति जारी की है। 14 सितंबर से  ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखंड विभिन्न विभागों के तहत वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय व आशुलिपिक ग्रेड-2/ स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (समूह ग) के 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित गए हैं। अभ्यर्थी 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 20 दिसंबर हो होगी।

आयोग की ओर से बताया गया कि अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी को आरक्षण से संबंधित श्रेणी/ उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र अपलोड होगा। साथ ही ऐसे पद जिनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हो, अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि वैयक्तिक सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण) में 02, वैयक्तिक सहायक (औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी नैनीताल 01, वैयक्तिक सहायक (वन विकास निगम) 10, वैयक्तिक सहायक (न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली-नैनीताल) 02, आशुलिपिक (लोक सेवा अधिकरण, देहरादून) 02, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय (पिटकुल) 02, आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (ब्रिडकुल) 03, वैयक्तिक सहायक (आयुक्त कुमाऊं नैनीताल) 16, वैयक्तिक सहायक (ग्राम्य विकास विभाग) 08, वैयक्तिक सहायक (स्टांप एवं निबंधन विभाग) 08, वैयक्तिक सहायक (उच्च शिक्षा विभाग) 07, वैयक्तिक सहायक (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) 06, वैयक्तिक सहायक (लघु सिंचाई विभाग) 05, वैयक्तिक सहायक (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग) 03, वैयक्तिक सहायक (उद्योग विभाग) 01, वैयक्तिक सहायक (पंचायतीराज विभाग) 01, वैयक्तिक सहायक (संभागीय खाद्य नियंत्रक हल्द्वानी) 01, वैयक्तिक सहायक (संभागीय खाद्य नियंत्रक देहरादून) 01, वैयक्तिक सहायक (आवास विभाग) 44 पदों पर भती होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *