Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की उंगली फैक्चर, क्रिकेट खेलते समय लगी गेंद

-बुधवार को हाथ में सूजन आने पर मुख्यमंत्री धामी सुबह दून अस्पताल पहुंचे। उनके हाथ का एक्सरे कराया गया, जिसमें फैक्चर निकला।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाएं हाथ के रिंग फिंगर में गत मंगलवार को क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई थी।

बुधवार को हाथ में सूजन आने पर मुख्यमंत्री धामी सुबह दून अस्पताल पहुंचे। उनके हाथ का एक्सरे कराया गया, जिसमें फैक्चर निकला। डॉक्टरों ने उनके हाथ पर एक हफ्ते के लिए कच्चा प्लस्टर चढ़ाया है। इसके बाद करीब एक महीने के लिए उनके हाथ पर पक्का पलास्टर चढ़ेगा। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। हालांकि, धामी ने बुधवार को राज्य भर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अस्पताल में एमआरआई मशीन को शीघ्र स्टॉल करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को सहूलियत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *