Mon. Apr 20th, 2026

उत्‍तराखंड में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, स्कॉटलैंड से देहरादून आयी युवती

-इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सैंपल की जांच में आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। 11 दिसंबर को युवती ने अपना सैंपल जांच के लिए एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद युवती घर पर ही आइसोलेट हो गयी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रान उत्तराखंड पहुंच गया है। देहरादून में ओमिक्रान पहला का मामला सामने आया है। कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत पहुंची थी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सैंपल की जांच में आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची।

11 दिसंबर को युवती ने अपना सैंपल जांच के लिए एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद युवती घर पर ही आइसोलेट हो गयी। युवती को जिला आईडीएसपी यूनिट ने 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने और होम आइसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा था। जिला सर्विलांस इकाई द्वारा युवती की निरंतर निगरानी की जा रही है और उसके माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तुप्ति बहुगुणा ने बताया कि एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ओमिक्रान वेरिएंट को अलग किया जा सके। युवती में ओमिक्रान वेरिएंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आईडीएसपी यूनिट की ओर से भी कर दी गयी है।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने ओमिक्रॉन से ग्रसित पहला केस मिलने पर आम जनता से अपील की है कि वह घबराए नहीं सतर्कता/सावधानी के साथ कोविड अनुरूप पालन नियमित करते रहें। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगायें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे और आपसी संपर्क में दूरी बनाये रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *