Tue. Apr 21st, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, महामंत्री राजेंद्र शाह की कांग्रेस मुख्यालय में हुई पिटाई

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस ने नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई है। आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में मारपीट हो गई। युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह को थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शाह हरीश रावत के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर गाली गलौज कर रहे हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में घमासान मच गया है। हरीश रावत के ट्वीट के बाद जहां सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया। दिल्ली में हरीश रावत और प्रीतम सिंह गुट आमने सामने है। वहीं, देहरादून में भी दोनों के समर्थक लामबंद हो गए है। आज दोपहर देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में ही कार्यकर्ता भिड़ गए। युवा कार्यकर्ताओं की महामंत्री राजेन्द्र शाह से कहासुनी हो गई। इस दौरान उत्तेजना इतनी बढ़ गई कि एक कार्यकर्ता ने राजेन्द्र को थप्पड़ मार दिया। बीच बचाव कर मामला शांत करने की कोशिश की गई। लेकिन, वहां पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दोनों गुट अभी भी मुख्यालय में जमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *