उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस दो-तीन दिन में कर देगी प्रत्याशियों की घोषणा
–कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने नियत समय पर राज्य में चुनाव की तिथि की घोषणा की है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। दो-तीन दिन में पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भेजकर जारी करेगी। इसमें करीब 45 सीटों पर दावेदारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही कांग्रेस भी फार्म में आ गई है। आगामी दो-तीन दिन में पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसी हफ्ते पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया जा सकता है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि चुनाव की लेकर होमवर्क पूरा है।
गोदियाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने नियत समय पर राज्य में चुनाव की तिथि की घोषणा की है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा की पार्टी की चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। दो-तीन दिन में पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें करीब 45 सीटों पर दावेदारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर जो गाइड लाइन जारी की हैं, पार्टी उनसे सहमत है।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि पार्टी ने 45 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। अन्य क्षेत्रों में भी लगभग सहमति बन गई है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण में जनसभाएं लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही आगे का चुनाव प्रचार करेगी।
