Fri. Jun 12th, 2026

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने पीएमओ से की बात

-उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। लगातार खराब होते हालात के कारण छात्रों के अभिभावक चिंता में है।

शब्द रथ न्यूज, ब्युर (shabd rath news)। युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से बात की। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है। यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *