Tue. Jun 2nd, 2026

एग्जिट पोल उत्तराखंड में बना रहे कांग्रेस की सरकार

-चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सबकी नजर है। सियासी दलों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। सीधी टक्कर तो भाजपा-कांग्रेस में है। लेकिन, इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है तो आम आदमी पार्टी ने भी पूरी कोशिश की है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। चुनाव आचार सहिंता के तहत एग्जिट पोल पर लगी रोक खत्म होते ही आज (सोमवार) विभिन्न मीडिया संस्थानों ने आज अपनी चुनावी सर्वे रिपोर्ट जारी कर दू है। आज जारी पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार हैं। अधिकतर मीडिया संस्थानों के पोल कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। उससे कांग्रेसियों में जहां खुशी की लहर है। वहीं, भाजपाइयों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। हालांकि, यह परिणाम नहीं अनुमान है। लेकिन, यह सियासी दलों की टेंशन बढ़ाने के साथ ही फिलहाल खुशी/गम भी दे रहे हैं।

इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का अनुमान
भाजपा को सीटें: 25-29
कांग्रेस- 37-41
आप को सीटें:  0
अन्य को सीटें:  2-4

रिपब्लिक-टीवी का अनुमान
भाजपा को सीटें: 29-34
कांग्रेस को सीटें: 33-38
बसपा को सीटें: 1-3
अन्य को सीटें: 1-3

जी न्यूज के अनुमान 
भाजपा को 26 से 30 सीटें
कांग्रेस को 35 से 40 सीटें
बसपा को 2 से 3 सीटें
अन्य को 1 से 3 सीटें

टीवी-9 भारतवर्ष के अनुमान
भाजपा को 31-33 सीटें
कांग्रेस को 33-35 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

NEWS X Exit poll के अनुमान 
भाजपा को 31-33 सीटें
कांग्रेस को 33-35 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी)-0-3 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

देशबन्धु के अनुमान 
भाजपा को 22-28 सीटें
कांग्रेस को 40-46 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

न्यूज 24-चाणक्य के मुताबिक
भाजपा को 43 सीटें
कांग्रेस को 24 सीटें
अन्य को 3 सीटें

इंडिया टीवी/सीएनएक्स का अनुमान
भाजपा को सीटें:  35-43
कांग्रेस को सीटें: 24-32
आप को सीटें: 0
अन्य को सीटें:  2-4

आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस का अनुमान
भाजपा को सीटें: 36-46
कांग्रेस- 20-30
आप(आम आदमी पार्टी) को सीटें: 2-4
अन्य को सीटें:  2-5

इंडिया न्यूज-जन की बात 
भाजपा को 32-41 सीटें
कांग्रेस को 27-35 सीटें
बसपा को 01 सीट
आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट
अन्य को 03 सीटें

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
भाजपा को 26-32 सीटें
कांग्रेस को 32-38 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
निर्दलीय को 3-7 सीटें

Times Now-VETO के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
उत्तराखंड – 70 सीट
भाजपा को 37 सीटें
कांग्रेस को 31 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी) को 1 सीटें
अन्य को 1 सीटें

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक वोट प्रतिशत
उत्तराखंड में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट का अनुमान
उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट का अनुमान
आम आदमी पार्टी को नौ प्रतिशत वोट का अनुमान
निर्दलीयों को 11 प्रतिशत वोट का अनुमान

न्यूज 24-चाणक्य के मुताबिक मतदाताओं ने इन मुद्दों पर दिया वोट
34 फीसदी मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोट दिया
22 फीसदी मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया
13 फीसदी मतदाताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट दिया।
क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? इस मुद्दे पर 52% लोगों ने इनकार किया। जबकि 41% लोगों ने समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *