Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड में पहला रिजल्ट, लोहाघाट से खुशाल सिंह अधिकारी जीते

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में पहला परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया है। लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए हैं। 16 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने भाजपा के पूरन सिंह को मात दी है ।

अधिकारी को कुल 11, 909 वोट मिले हैं। जबकि, भाजपा के पूरन सिंह महज 8651 वोटों तक ही सीमित रहे हैं। अधिकारी को 53.43 प्रतिशत वोट, जबकि भाजपा के पूरन को 38 फीसदी वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने राजेश सिंह बिष्ट को सिर्फ 414 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *