Thu. Sep 3rd, 2026

हरीश रावत पीछे लेकिन बेटी अनुपमा ने बनाई बढ़त

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। रावत के वोटों में अंतर बढ़ता जा रहा है, करीब 12 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। आंकड़े देखते हुए उनका मुकाबले में वापस लौटना मुश्किल लगता है। वहीं , रावत बेटी की अनुपमा ने बढ़त बनाई है।

टिहरी जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा आगे, दो पर कांग्रेस आगे। कांग्रेस नरेंद्रनगर और प्रतापनगर में आगे। रुद्रपुर विधानसभा सीट पर 6000 वोटों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा। पांचवें चरण की मतगणना तक कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 12876 तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिव अरोरा को 18736 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल को 8486 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *